Quantcast
Channel: MUSKAN
Viewing all articles
Browse latest Browse all 199

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस जाज्वल्य गौरव सम्मान 2017 : विप्लव शिक्षण संस्थान जांजगीर

$
0
0
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस जाज्वल्य गौरव सम्मान 2017 :
विप्लव शिक्षण संस्थान जांजगीर
14 वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है, इस संस्था के मुखिया श्री दीपक यादव जी, श्री विकास मिश्रा जी, श्री अश्वनी राठौर जी है जिनके मार्गदर्शन में संस्था के सदस्य कार्य करते है। संस्था के ज्यादातर सदस्य अभी अध्यनरत है वहीं कुछ सदस्य शासकीय पद पर पदस्थ है तथा कुछ सदस्य नगर के व्यापारी वर्ग से भी आते है समाजसेवा के क्षेत्र में विप्लव शिक्षण संस्थान जो भी कार्य करती है उसकी राशि सभी सदस्यों द्वारा अपने जेब खर्चे की राशि से बचा कर की जाती है। संस्था के सदस्य खुशियों के पर्व दीपावली के अवसर पर किसी एक ग्राम को चिन्हांकित कर वहां के जरूरतमंद और नीचे तबके के बच्चों को मिठाई फटाके और उनके जरूरत की सामग्री प्रदान करते है। कंहाइबन्द के कुछ बच्चे संस्था की मदद से सरस्वती शिशु मंदिर नैला में अध्यनरत थे जिनकी पढ़ाई अब पूरी हो चुकी है। नवभारत के पत्रकार स्व.आशीष पाण्डेय जी की स्मृति में हर वर्ष किसी भी स्कूल में उनके जरूरत के अनुरूप उन्हें सहयोग प्रदान किया जाता है, इस वर्ष भी मड़वा के शासकीय विद्यालय में वाटर प्यूरीफायर और पंखे दिए गए है साथ ही एक छात्र जिसकी सुनने की क्षमता नही है उसे श्रवणबधित यंत्र दिया गया है साथ ही समाजसेवा के क्षेत्र मे कई अन्य कार्य भी संस्था के द्वारा किए जाते हैं। विप्लव शिक्षण संस्थान को समाज सेवा के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस जाज्वल्य गौरव सम्मान 2017से सम्मानित किया गया।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 199

Latest Images

Trending Articles



Latest Images