![]() |
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस जाज्वल्य गौरव सम्मान: श्री श्रवण सिंह |
विगत लगभग 15 वर्षो से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी निभाते चले आ रहे हैं। गांव-गांव की मानस मंडलियों में पंहुचकर धार्मिक ग्रंथ का वितरण करते हैं वहीं लोगों को बुलाकर भी धार्मिक ग्रंथ बांटते हैं। विगत सात वर्षो से प्रतिवर्ष निर्धन कन्या की शादी का संपूर्ण खर्च उठाकर उनका विवाह संपन्न कराते हैं वहीं गरीबों को वस्त्र वितरण भी करते हैं। समाजसेवी संस्था लायंस क्लब जांजगीर-नैला में दो बार अध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। 62 वर्षीय श्री श्रवण सिंह 2012 में नई दिल्ली में भारत गौरव रत्न से सम्मानित किए जा चुके हैं वहीं पर्यावरण के क्षेत्र में पुणे में भी सम्मानित किए जा चुके हैं। श्रवण सिंह को समाज सेवा के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस जाज्वल्य गौरव सम्मान 2017से सम्मानित किया गया।