अध्यक्ष के रूप में बागियों की ही होती रही है जीत
राजेश सिंह क्षत्रीजांजगीर-चांपा/छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस
Nagar Panchayat Jaijaipur |
![]() |
Dilip Chandra |
![]() |
Hanarayan Yadav |
![]() |
Meena Mahendra Chandra |
नगर पंचायत जैजैपुर के लिए चल रहे उपचुनाव में नाम वापसी के बाद सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में शेष बचे हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार जहां सोनसाय देंवागन पर अपना भरोसा जताया है वहीं कांग्रेस की ओर से दिलीप चन्द्रा को चुनावी मैदान में उतारा गया है। जोगी कांग्रेस की ओर से गत चुनाव में जीत हासिल करने वाले महेन्द्र चन्द्रा की पत्नी मीना महेन्द्र चन्द्रा को अपना प्रत्याशी बनाया गया है, हालांकि तकनीकी दिक्कतों की वजह से मीना महेन्द्र चन्द्रा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव चिन्ह बैलगाड़ी के साथ अपनी किस्मत आजमा रही है। कांग्रेस की ओर से टिकट की दावेदारी करने वाले जैजैपुर के पूर्व सरपंच एवं प्रथम नगर पंचायत अध्यक्ष केदारनाथ खांडे मटका छाप पर चुनाव मैदान में हैं तो वहीं कभी भाजपा में रहे हरनारायण यादव बस छाप लेकर तथा भाजपा के संभावित प्रत्याशियों में से एक माने जाने रहे हीरा साहू गिलास छाप लेकर चुनाव मैदान में हैं। सामान्य वर्ग के पालेश्वर शर्मा को नल छाप मिला है।
![]() |
Hira Sahu |
पहली बार चुनावी चकल्लस से दूर रहेंगे बल्लू
![]() |
Sonsay Dewangan |