Quantcast
Channel: MUSKAN
Viewing all articles
Browse latest Browse all 199

आइए, इस दीपावली रौशन करे अंधेरे घरों को

$
0
0
घर में हमारे है उजाला, रौशनी भी,
उस रौशनी से आज हम थोड़ा उधार लेते हैं।
रहने न देंगे हम किसी घर में अंधेरा,
उस घर में भी हम एक दीपक जला देते हैं।।

प्यारे साथियों, दीपावली पर हम हमारे घर की साफ-सफाई से लेकर उसे सजाने मे हजारों रूपए खर्च करते हैं। सैकड़ो रूपए के पटाखे लेकर उसे चुटकियों में फूंक देते हैं। वहीं हमारे ही शहर में कई घर ऐसे होते हैं जहां के निवासियों को मिठाई का एक टुकड़ा नसीब नहीं होता। दीपावली की रात भी जिनके घरों में अंधेरा पसरा रहता है। ऐसे लोगों को हम जीवन भर की खुशियां तो नहीं दे सकते, लेकिन दीपावली की एक रात उनके घरों में उजाला कर उनके होंठो पर मुस्कान जरूर बिखेर सकते हैं। तो इस दीपावली ऐसे ही किसी एक घर में उजाला करने का संकल्प लें और पंचायत की मुस्कानके इस महाभियान का हिस्सा बनें। आप चाहे तो स्वयं किसी एक घर में उजाला करें या फिर हमें इस कार्य को अंजाम देने के लिए आर्थिक रूप से सहयोग करें। इस अभियान में स्वभागीदारी निभाने वाले साथी किसी घर में उजाला बिखेरे जाने के समय का फोटो और विस्तृत जानकारी लिखकर हमें panchayatkimuskan@gmail.com पर मेल करें और हमारे खाते में सहयोग कर हमारे साथ इस अभियान में शामिल होने वाले साथी खाते में राशि डालने के बाद हमें हमारे मो. नं. 7489405373 पर एसएमएस कर अथवा panchayatkimuskan@gmail.com पर मेल कर जानकारी देवें।

Bank – State Bank of India
Acount Name – Panchayat Ki Muskan
Acount No. – 31834381667
Branch Code – 395
IFSC Code – SBIN0000395
PAN No. – AAABP1523D 


Viewing all articles
Browse latest Browse all 199

Trending Articles