![]() |
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस साहित्य शिरोमणी सम्मान 2017: श्री नरेन्द्र श्रीवास्तव |
80 वर्षीय दादा नरेन्द्र श्रीवास्तव ने 19 वर्ष की आयु से ही कविताएं, गीत एवं कहानी लेखन प्रारंभ कर दिया था। नवभारत, युगधर्म, सन्मार्ग, नागपुर टाइम्स, पांचजन्य, सारथी जैसे समाचार पत्रों तथा धर्मयुक, साप्ताहिक हिन्दुस्तान, आदर्श, अक्षरा, अक्षरपर्व, सूत्र, आदि पत्रिकाओं में उनकी रचनाएं प्रकाशित होते रही है। काव्यपाठ करते समय दादा श्री नरेन्द्र श्रीवास्तव में आज भी युवावस्था की तरह ताजगी नजर आती है। आजीवन साहित्य सेवा करने वाले श्री नरेन्द्र श्रीवास्तव को
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस साहित्य शिरोमणी सम्मान 2017से सम्मानित किया गया, उनकी अनुपस्थिति में साहित्यकार श्री ईश्वरी प्रसाद यादव ने यह सम्मान ग्रहण किया।