![]() |
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस कर्मवीर सम्मान 2017: श्री अर्जुन सिंह क्षत्री |
विगत 20 वर्षो से कर्मचारी संगठनों से जुड़कर कर्मचारियों के हित में आवाज बुलंद करने वाले 47 वर्षीय अर्जुन सिंह क्षत्री कर्मचारी हित में नौ बार जेल जा चुके हैं। दो बार छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ में जिला में कोषाध्यक्ष का दायित्व संभाल चुके श्री अर्जुन सिंह क्षत्री पिछले नौ साल से लगातार जिलाध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे हैं वहीं वर्तमान में जिलाध्यक्ष के साथ-साथ प्रदेश सचिव का दायित्व भी संभाल रहे हैं। श्री क्षत्री संगठन मे राज्य स्तर पर और राष्ट्रीय स्तर पर भी पूर्णतः योगदान देते हैं। आंगनबाड़ी संघ, कोटवार संघ, आदि संघों के हित के लिए लगातार आवाज बुलंद करते आ रहे श्री अर्जुन सिंह क्षत्री को प्रेरक संघ को संगठित कर संघ बनाने और उसे छत्तीसगढ़ तृतीयवर्ग कर्मचारी संघ से जोड़ने का पूरा श्रेय दिया जाता है वहीं अब मितानिन संघ को प्रदेश स्तर पर एकजुट कर उसे संघ के साथ जोड़ने की पहल की जा रही है। कर्मचारी हितों में लगातार अपनी आवाज बुलंद करने वाले श्री अर्जुन सिंह क्षत्री को छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस की ओर से
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस कर्मवीर सम्मान 2017से सम्मानित किया जाता है।